पिता उंगली पकड़कर दुनिया घुमाता है, बेटा क्या देता है?: बेटे द्वारा पिता की पिटाई पर अफसर

आईएएस अधिकारी सुमिता मिश्रा ने जोधपुर (राजस्थान) में एक बेटे द्वारा अपने सेवानिवृत्त पिता को पीटने और कई थप्पड़ मारने का एक वीडियो शेयर कर लिखा है, "कलयुगी बेटा।" उन्होंने आगे लिखा है, "पिता उंगली पकड़कर दुनिया घुमाता है लेकिन एक बेटा बदले में क्या देता है?" गौरतलब है कि आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया था।