पुणे (महाराष्ट्र) में एक शख्स और उसके पिता की कथित हत्या के आरोप में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और सात अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बकौल पुलिस, 12-जनवरी की शाम पीड़ित एक कार में अपने माता-पिता के साथ सफर कर रहा था तभी हमलावरों ने उन्हें रोका और किसी विवाद को लेकर हमला कर दिया।