पिता की एसयूवी चला रहे 17 वर्षीय लड़के ने गुजरात में नाबालिग लड़की को मारी टक्कर, हालत गंभीर
अहमदाबाद (गुजरात) में पिता की एसयूवी चला रहे 17-वर्षीय लड़के ने शुक्रवार को 16 साल की लड़की को टक्कर मार दी जिसके बाद वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। मई में ही 10वीं पास करने वाले आरोपी लड़के ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।