ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी द्वारा उनके लिए किए गए सबसे खास काम के बारे में बताया है कि वे हमेशा उनके उतार-चढ़ाव में साथ खड़े रहे हैं। बकौल हार्दिक, "पिता के निधन पर क्रुणाल और मुझे मुकेश सर और नीता मैम का पत्र मिला..यह बहुत भावुक करने वाला था...मैं रोने लगा।"