ब्राज़ील के अमेज़न में कोविड-19 की वैक्सीन के लिए अपने पिता को पीठ पर ले जाते एक स्थानीय शख्स की तस्वीर वायरल हो गई है। यह तस्वीर खींचने वाले डॉक्टर एरिक जेनिंग्स ने बताया कि तावी नामक यह शख्स अपने पिता को उठाकर जंगल में 6 घंटे चला और वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें पीठ पर उठाकर वापस ले गया।