पिता ने 4 वर्षीय बेटी के साथ किया रेप, उत्तराखंड पुलिस ने बताया- बच्ची को आई हैं गंभीर चोटें

उत्तराखंड पुलिस ने शीशम झाड़ी क्षेत्र में 4-वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने समाचार एजेंसी 'भाषा' को बताया कि आरोपी के खिलाफ बच्ची की मां ने एफआईआर दर्ज कराई है और बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं। बकौल पुलिस, बच्ची ऋषिकेश उप-ज़िला अस्पताल में भर्ती है।