पिता ने मुझसे कहा था 'मरने से पहले तुम्हें वाइट बॉल क्रिकेट में वापसी करते देखूंगा': अश्विन
टी20 विश्व कप-2021 में 4 साल बाद टी20I खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन ने बताया है कि उनके पिता वाइट बॉल क्रिकेट में उनकी वापसी को लेकर आश्वस्त थे। अश्विन के मुताबिक, जब वह 2018-2020 के बीच संन्यास लेने का सोच रहे थे तो उनके पिता ने उनसे कहा, "तुम वाइट बॉल क्रिकेट में वापसी करोगे और मैं...मरने से पहले...उसे देखूंगा।"