पिता बनने के दूसरे दिन यूपी में शख्स की जबरन की गई नसबंदी

हरदोई (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स ने स्वास्थ्यकर्मियों पर जबरन उसकी नसबंदी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया, "सरकारी अस्पताल में 9 सितंबर को पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था...दूसरे दिन अस्पताल में कहा गया कि ₹5 लाख मिलेंगे...कागज़ पर अंगूठा लगवाकर जबरन नसबंदी कर दी गई।" पुलिस ने कहा, "शख्स ने शिकायत की है...जांच की जाएगी।"