inshorts

पितृ पक्ष के बाद मुंबई के मंदिर परिसर में मिलीं हज़ारों मरी हुई मछलियां

मुंबई के वालकेश्वर मंदिर परिसर के बाणगंगा टैंक में हज़ारों मृत मछलियां मिली हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार हर साल पितृ पक्ष खत्म होने पर प्रसाद (पिंड) के चलते उत्पन्न प्रदूषण से मछलियां मर जाती हैं। मछलियों को बचाने के लिए वर्षों से बीएमसी गंदा पानी बाहर निकालने व टैंक साफ करने के लिए लोगों की तैनाती कर रही है।