एक शख्स गोपालगंज (बिहार) के एक वीडियो में पिस्तौल लहराते हुए स्टेज पर डांसर के साथ नाचता हुआ और डांसर के पेट पर पिस्तौल रखता हुआ दिख रहा है। बकौल पुलिस, पिस्तौल लहराने वाले शख्स की पहचान हो गई है और कड़ी कार्रवाई होगी। आईएएस अधिकारी संजय कुमार ने कहा, "...इससे संस्कृति संबंधी बुराइयों का स्तर पता चलता है।"