चंडीगढ़ के उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने ज़ोमैटो से उस शख्स को ₹10,000 का भुगतान करने और एक समय का भोजन मुफ्त देने को कहा है जिसने पिज़्ज़ा ऑर्डर कैंसल होने के बाद शिकायत दर्ज करवाई थी। बकौल आयोग, रात 10-बजे अपने बच्चों के लिए पिज़्ज़ा मंगाने वाले शख्स को 'भोजन से वंचित' करने को लेकर यह जुर्माना लगाया गया।