रक्षा मंत्रालय के पीआरओ उधमपुर ने ट्विटर पर परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर उनकी एक तस्वीर शेयर की है और लिखा, "मैं हूं कैप्टन बत्रा! मैं आज 47 साल का हो गया।" वहीं, भारतीय सेना की नॉर्दर्न कमांड ने बत्रा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "वह सैनिक जो एक लेजेंड बन गया...ये दिल मांगे मोर।"