भारत में इज़रायली राजदूत नाओर गिलोन ने ट्विटर पर उन्हें भेजे गए मेसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें लिखा है, "भारत से चले जाओ…हिटलर महान था।" उन्होंने बताया, "मेसेज भेजने वाले की प्रोफाइल के अनुसार...वह पीएचडी होल्डर है।" आईएफएफआई के ज्यूरी प्रमुख व इज़रायली फिल्ममेकर नदाव लपीड के 'द कश्मीर फाइल्स' को घटिया फिल्म बताने के बाद ऐसा हुआ।