inshorts

पीएनजी की कीमत दिल्ली में ₹2.63/यूनिट बढ़ी, दो सप्ताह में यह दूसरी बढ़ोतरी

दिल्ली-एनसीआर में पाइप के ज़रिए सप्लाई होने वाली रसोई गैस (पीएनजी) की कीमत में शुक्रवार को ₹2.63/यूनिट की बढ़ोतरी की गई जो कि 2 सप्ताह में दूसरी वृद्धि है। दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी की कीमत अब ₹50.59/यूनिट होगी जो पहले ₹47.96/यूनिट थी। आईजीएल ने कहा, "इनपुट गैस लागत में...वृद्धि की आंशिक रूप से भरपाई करने के लिए...यह वृद्धि की गई है।"