पीएनबी धोखाधड़ी केस में सीबीआई ने वाईएसआर कांग्रेस की पूर्व सांसद गीता को किया अरेस्ट

सीबीआई ने आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस की पूर्व सासंद कोथापल्ली गीता को बैंक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने 2015 में गीता और उनके पति के खिलाफ हैदराबाद में पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) से ₹42 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के आरोप में चार्जशीट दाखिल की थी। बकौल सीबीआई, आरोपी ने पीएनबी को गलत जानकारी दी थी।