inshorts

पीएनबी ने 2020-21 में मिनिमम बैलेंस नहीं रखने वाले ग्राहकों से वसूले ₹170 करोड़: आरटीआई

आरटीआई के मुताबिक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान अपने खातों में आवश्यक न्यूनतम राशि (मिनिमम बैलेंस) नहीं रखने वाले ग्राहकों से शुल्क के तौर पर लगभग ₹170 करोड़ वसूले। 2019-20 में बैंक ने ऐसे ग्राहकों से ₹286.24 करोड़ वसूले थे। पीएनबी ने बीते वित्त वर्ष में एटीएम लेनदेन शुल्क के रूप में ₹74.28 करोड़ कमाए।