पीएफआई के खिलाफ 8 राज्यों में दूसरे दौर की छापेमारी जारी; हिरासत में लिए गए कई कार्यकर्ता
जांच एजेंसियों ने कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों का समर्थन करने वाले संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ मंगलवार को 8 राज्यों में दूसरे दौर की छापेमारी की। इस दौरान कई पीएफआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। इससे पहले एनआईए ने गुरुवार को पीएफआई के ठिकानों पर 'अब तक की सबसे बड़ी' छापेमारी की थी।