आरएसएस से जुड़े संगठन ‘मुस्लिम राष्ट्रीय मंच’ ने सरकार से पीएफआई पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कहा, “अगर पीएफआई इतना खतरनाक हो गया है तो…अबतक इसके बैंक खातों को फ्रीज़ क्यों नहीं किया गया।” एनआईए ने हाल ही में टेरर फंडिंग व अन्य मामलों में पीएफआई के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया था।