एनआईए द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के ठिकानों पर छापेमारी के विरोध में पुणे में शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान पीएफआई कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' के नारे लगाए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, करीब 40 लोग हिरासत में लिए गए हैं।