पीएफआई से प्रभावित थीं प्रदर्शनकारी छात्राएं: हिजाब बैन केस पर एससी से कर्नाटक सरकार
कर्नाटक सरकार ने हिजाब बैन मामले पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि शिक्षण संस्थानों में हिजाब बैन का विरोध कर रहीं छात्राएं पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से प्रभावित थीं। बकौल राज्य सरकार, यह विरोध प्रदर्शन बड़ी साज़िश का हिस्सा था। दरअसल, हिजाब बैन पर कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।