प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के तहत 3 करोड़ से अधिक घरों का निर्माण पूरा हो गया है। उन्होंने कहा, "देश के हर गरीब को पक्का मकान देने के संकल्प में हमने एक अहम पड़ाव तय कर लिया है।" बकौल मोदी, "मूलभूत सुविधाओं से युक्त ये घर आज महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भी बन चुके हैं।"