पीएम के काफिले में शामिल ₹12 करोड़ की मर्सिडीज़-मायबख S650 गार्ड के फीचर्स क्या हैं?
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में शामिल की गई ₹12-करोड़ की मर्सिडीज़-मायबख S650 गार्ड एक बख्तरबंद वाहन है जो वीआर10 बैलिस्टिक प्रोटेक्शन लेवल के साथ आता है। यह 360 डिग्री प्रोटेक्शन देने वाला नागरिकों के लिए उपलब्ध सुरक्षा का उच्चतम स्तर है। यह वाहन धुएं और गैस हमले जैसे अनदेखे खतरों से निपटने में भी समर्थ है।