पीएम के कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद किसानों ने जलेबियां बांटकर मनाया जश्न

तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा के बाद गाज़ीपुर सीमा पर किसानों ने जलेबियां बांटकर जश्न मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद किसानों ने 'किसान एकता ज़िंदाबाद' के नारे भी लगाए। वहीं, भारतीय किसान यूनियन ने कहा, "आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा...हम उस दिन का इंतज़ार करेंगे...जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा।"