पीएम के जन्मदिन पर उन्हें मिले 1,200 से अधिक प्रतीक चिह्नों व उपहारों की ई-नीलामी हुई शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर शनिवार को संस्कृति मंत्रालय ने प्रधानमंत्री को मिले 1,200 से अधिक तोहफों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू की जो 2-अक्टूबर तक चलेगी। बकौल मंत्रालय, ई-नीलामी से जुटाई गई धनराशि को नमामि गंगे प्रोजेक्ट को दिया जाएगा। सितंबर 2021 में प्रधानमंत्री को मिले 1,348 तोहफों को नीलामी में रखा गया था।