पीएम के जन्मदिन पर रेल मंत्री ने 'स्वच्छता पखवाड़े' के तहत लगाई झाड़ू, शेयर किया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर आयोजित 'स्वच्छता पखवाड़े' में भाग लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को दिल्ली के हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बाहर झाड़ू लगाते नज़र आए। रेल मंत्री ने इसका वीडियो शेयर कर कहा, "जिस तरह प्रधानमंत्री ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया...(वैसे ही) स्वच्छता सेवा का एक बहुत बड़ा पर्याय है।"