पीएम के मार्ग में अवरोध नहीं आना चाहिए, यह भारी चूक है: पंजाब की घटना पर बायोकॉन प्रमुख

बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने बुधवार को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले की सुरक्षा में कथित चूक पर कहा है, "पीएम के मार्ग में अवरोध नहीं आना चाहिए, यह एक भारी चूक है।" उन्होंने एक ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, "यह पंजाब की भावनाओं की बदनामी नहीं वहां के सुरक्षा प्रोटोकॉल की बदनामी की बात है।"