inshorts

पीएम केयर्स फंड ने मार्च 2021 तक जुटाए ₹10,990 करोड़, खर्च का ब्योरा जारी

कोविड-19 संकट के बीच मार्च 2020 में पंजीकृत हुए पीएम केयर्स फंड ने मार्च 2020 से मार्च 2021 तक ₹10,990 करोड़ जुटाए और इस दौरान इससे कुल ₹3,976 करोड़ खर्च किए गए। फंड के ऑडिटेड स्टेटमेंट के अनुसार, कोविड-19 वैक्सीन की 6.6 करोड़ डोज़ खरीदने पर ₹1,392 करोड़ जबकि 50,000 'मेड इन इंडिया' वेंटिलेटर खरीदने पर ₹1,311 करोड़ खर्च हुए।