प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से मिले 1,200 से अधिक उपहारों की नीलामी की जाएगी। इन उपहारों की नीलामी pmmementos.gov.in पोर्टल पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी। वहीं, इस नीलामी से मिलने वाली राशि नमामि गंगे मिशन को दे दी जाएगी। नीलामी में शामिल उपहारों की कीमत ₹100 से ₹10 लाख तक है।