पीएम को मिले उपहारों की ई-नीलामी में अब तक किन वस्तुओं पर सबसे अधिक बोली लगी है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी में अब तक नीरज चोपड़ा के ओलंपिक गोल्ड विनिंग जैवलिन और ओलंपिक कांस्य विजेता लवलीना बोरगोहेन के बॉक्सिंग ग्लव्स को ₹10-₹10 करोड़ की उच्चतम बोली मिली है। योगेश कथुनिया के ऑटोग्राफ वाले डिस्कस पर भी ₹10 करोड़ की बोली लगी है। सुमित अंतिल के जैवलिन को ₹9.99 करोड़ की बोली मिली है।