पीएम खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किए बिना ही पाक नैशनल असेंबली का सत्र स्थगित

पाकिस्तान की नैशनल असेंबली का सत्र प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किए बिना ही शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया। स्पीकर असद कैसर ने बताया है कि पीटीआई के एक सांसद के निधन के चलते सत्र 28 मार्च तक स्थगित किया गया। वहीं, सत्र स्थगित किए जाने के विरोध में विपक्षी दलों के सांसदों ने प्रदर्शन किया।