'पीएम ग्राम सड़क योजना' की शुरुआत से अब तक देश में 7 लाख किमी सड़कें बनीं: गिरिराज सिंह
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को बताया कि 'प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना' (पीएमजीएसवाई) की शुरुआत के बाद से देशभर में 1.62 लाख बस्तियों को जोड़ने के लिए लगभग 7 लाख किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया। वहीं, उन्होंने बताया कि पिछले 6 वर्षों में पीएमजीएसवाई के तहत 3 लाख किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है।