पीएम ने आईआईटी कानपुर के दीक्षांत समारोह में लॉन्च कीं ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल डिग्रियां

आईआईटी कानपुर के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल डिग्रियां छात्रों को देने के लिए मंगलवार को एक प्रणाली की शुरुआत की। एचटी ने संस्थान के निदेशक के हवाले से बताया कि यह डिग्रियां कहीं भी सत्यापित हो सकती हैं और इन्हें जाली नहीं बनाया जा सकता। यह प्रणाली संस्थान ने विकसित की है।