जब पीएम मोदी फोन करते हैं तो उनकी कॉलर आईडी नहीं दिखती है: उनसे जुड़ी घटना याद कर जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 2016 में मज़ार-ए-शरीफ (अफगानिस्तान) में भारतीय दूतावास पर हमले की घटना का ज़िक्र कर बताया है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोन करते हैं तो उनकी कॉलर आईडी नहीं दिखती है। उन्होंने कहा, "पीएम ने आधी रात को...फोन पर पूछा था, 'जागे हो?...बचावकार्य कब खत्म होगा'...मैंने कहा, '2-3 घंटे लगेंगे...आपके यहां...बता दूंगा'...उन्होंने कहा- 'मुझे बताना'।"