पीएम ने किया यूपी के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, ₹700 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया। यह उत्तर प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय होगा और इसके निर्माण में ₹700 करोड़ की लागत आएगी। यहां सिंथेटिक हॉकी मैदान, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल व कबड्डी के मैदान, लॉन टेनिस कोर्ट, जिम्नेज़ियम हॉल, सिंथेटिक रनिंग स्टेडियम, तरणताल और साइक्लिंग वेलोड्रोम सहित विभिन्न सुविधाएं होंगी।