पीएम ने देशभर में 35 ऑक्सीजन प्लांट्स का किया उद्घाटन, कहा- 10 गुना बढ़ा ऑक्सीजन उत्पादन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पीएम केयर्स फंड से निर्मित 35 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट्स का एम्स ऋषिकेश (उत्तराखंड) में वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। पीएमओ के अनुसार, अब देश के हर ज़िले में एक पीएसए ऑक्सीजन प्लांट उपलब्ध हो गया है। बकौल पीएम, भारत ने मांग के अनुरूप मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन 10 गुना से भी अधिक बढ़ाया है।