प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन लॉन्च किया। योजना के तहत प्रत्येक भारतीय को 14 अंकों का एक विशिष्ट हेल्थ आईडी कार्ड मिलेगा जिसमें उनके सभी स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान की शुरुआत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तीसरी वर्षगांठ के साथ की जा रही है।