पीएम ने स्वतंत्रता सेनानी पसाला कृष्‍णमूर्ति की बेटी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी पसाला कृष्‍णमूर्ति के परिवार से मुलाकात की। सामने आई तस्वीरों में वह स्वतंत्रता सेनानी की बेटी पसाला कृष्ण भारती (90) के पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिखे। प्रधानमंत्री ने सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती पर उनकी 30-फीट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया था।