पीएम ने हिमाचल में हुई सड़क दुर्घटना पर जताया शोक; कहा- घायलों की हरसंभव मदद की जा रही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने की घटना पर शोक जताते हुए कहा है, "जिन्होंने अपनों को खोया...उनके परिजनों के प्रति...संवेदना...घायलों की हरसंभव मदद की...जा रही है।" हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, "ईश्वर...शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल...प्रदान करें।" हादसे में 7 लोगों की मौत हुई जबकि 10 अन्य घायल हुए।