पीएम पर डॉक्यूमेंट्री को लेकर दिल्ली में बीबीसी दफ्तर के बाहर लगी 'भारत छोड़ो' लिखी तख्ती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर हिंदू सेना ने रविवार को दिल्ली में ब्रॉडकास्टर के ऑफिस के बाहर बीबीसी विरोधी तख्तियां लगा दीं। बीबीसी ऑफिस के मेन गेट के बाहर 'बीबीसी देश की अखंडता के लिए खतरा' व 'बीबीसी भारत के प्रधानमंत्री की छवि खराब करना बंद करो। बीबीसी भारत छोड़ो' लिखी तख्तियां लगाई गई हैं।