पीएम मोदी एमपी में 'गृह प्रवेशम' कार्यक्रम में हुए शामिल, 5.21 लाख लोगों को मिले आवास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के तहत मध्य प्रदेश में 'गृह प्रवेशम' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 5.21 लाख गरीब लोगों को आवास सौंपे गए। प्रधानमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में करीब 30.5 लाख स्वीकृत आवासों में से 24 लाख से अधिक आवास बनकर तैयार हो चुके हैं।