पीएम मोदी और शेख हसीना ने आईटी, न्यूक्लियर एनर्जी समेत कई समझौतों पर किए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों शीर्ष नेताओं ने कुशियारा नदी से जल बंटवारे, आईटी, अंतरिक्ष और न्यूक्लियर एनर्जी जैसे क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, "आज हमने आतंकवाद...और कट्टरवाद के खिलाफ सहयोग पर भी ज़ोर दिया।"