भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने थाईलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा, "उनमें एक खास बात है वह कई चीज़ों की नब्ज़ पकड़ लेते हैं और उन्हें नीतियों व कार्यक्रमों में बदल देते हैं।" उन्होंने कहा, "इस समय पीएम मोदी जैसा व्यक्ति मिलना देश का सौभाग्य है।"