inshorts

पीएम मोदी की जर्मनी में जी7 नेताओं के साथ तस्वीर की गई जारी

सरकार ने जर्मनी में जी7 (ग्रुप ऑफ सेवन) सम्मेलन से पहले जी7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर जारी की है। प्रधानमंत्री मोदी व अर्जेंटीना, इंडोनेशिया समेत अन्य मेहमान देशों के राष्ट्राध्यक्षों को जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्ज़ ने सम्मेलन में आमंत्रित किया था। जी7 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूके, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।