पीएम मोदी की मिमिक्री व अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर एमपी में शख्स अरेस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कथित तौर पर मिमिक्री करने और उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर जबलपुर (मध्य प्रदेश) में 38-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय थाना प्रभारी ने कहा, "वीडियो मैंने देखा था...मेरे वॉट्सऐप ग्रुप में आया था जिसके आधार पर आदिल अली नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया।"