पीएम मोदी की सुरक्षा में आंध्र प्रदेश में हुई 'चूक', हेलीकॉप्टर के पास उड़ाए गए काले गुब्बारे

आंध्र प्रदेश में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कथित तौर पर चूक हुई जब प्रदर्शनकारियों ने पीएम के हेलीकॉप्टर के पास काले गुब्बारे छोड़े। पुलिस के अनुसार, गन्नवरम एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के बाद गुब्बारे छोड़ने के आरोप में कांग्रेस के 4 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, प्रशासन ने चूक से इनकार किया।