inshorts

पीएम मोदी के अभिवादन के लिए जर्मनी में उनकी ओर चलकर आए बाइडन, वायरल हुआ वीडियो

जर्मनी में जी7 सम्मेलन से पहले जी7 नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो सेशन का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन उनकी ओर चलकर आते दिख रहे हैं। राष्ट्रपति बाइडन वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाते हुए और उनसे बातचीत करते हुए दिख रहे हैं।