बुधवार को जारी बयान के मुताबिक, वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास से 1 साल के बंदर को रेस्क्यू कर उसका इलाज किया है। बंदर हीट स्ट्रोक और हाइपरथर्मिया से ग्रस्त था। वह सुस्त व डिहाइड्रेटेड था और उसे चलने व सांस लेने में समस्या हो रही थी।