प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (उत्तर प्रदेश) का उद्घाटन करने से 2 दिन पहले रविवार को उसकी एक हवाईपट्टी पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों का ट्रायल रन किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, मिराज 2000, एएन-32 टर्बोप्रॉप और सुखोई-30 ने रविवार को हवाईपट्टी पर ट्रायल रन किया। 6 लेन का एक्सप्रेसवे लखनऊ को पूर्वी यूपी से जोड़ता है।