पीएम मोदी के पंजाब दौरे में बाधा डालने की किसानों की कोई मंशा नहीं थी: एसकेएम
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा में बाधा डालने का किसानों का कोई इरादा नहीं था। बकौल एसकेएम, "प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की खबर मिलते ही एसकेएम से जुड़े दस किसान संगठनों ने...अजय मिश्रा टेनी (केंद्रीय गृह राज्य मंत्री) की गिरफ्तारी व अन्य मांगों के लिए सांकेतिक विरोध की घोषणा की थी।"