करीब 23 किसान संघों ने कहा है कि वे पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री 14, 16 और 17 फरवरी को राज्य में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। बीकेयू-दाकौंडा के महासचिव जगमोहन सिंह पटियाला ने कहा, "एमएसपी पर समिति नहीं बनी, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं हुए...आशीष मिश्रा को ज़मानत मिल गई है।"